नौगढ़ के दुर्गम इलाके में महिला शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी न लगाई जाय : शिक्षक संघ

17c89f889d4f
चन्दौली l उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ चकिया ने नौगढ़ के दुर्गम इलाके में महिला शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी न लगाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपा l



 शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि नौगढ़ के दुर्गम इलाके में महिला शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में हमेशा भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे महिला शिक्षकों में भय व्याप्त हो गया है l  इसके निदान के लिए जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंप कर महिला शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी नौगढ़ में न लगाए जाने की मांग की गई है l 

आपको बता दें कि नौगढ़ क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर जंगलों पर्वतों से भरपूर अति दुर्गम क्षेत्र है तथा चुनाव के लिहाज से अति संवेदनशील है जिसको देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर महिला शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाने की मांग उठाई है l


 इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ,मंत्री बाबू लाल, बजरंगी यादव, वेद प्रकाश सिंह, अनिल यादव ,दीपक द्विवेदी आशुतोष सिंह, सत्यदेव सिंह, सुनील कुमार ,शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *