रात्रि गस्त में शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई: एसपी

4b80e71a9901
चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे रविवार को कांवड़ यात्रा मार्ग सैयदराजा के नौबतपुर पुलिस बूथ से लेकर थाना अलीनगर, मुगलसराय कस्बा, दुल्हीपुर, चन्धासी ,साहुपुरी मोड़, PAC तिराहा, कटरिया, रामनगर, जलीलपुर व पड़ाव तिराहा का भ्रमण के बाद देर रात थानों के निरीक्षण पर रहे। इस दौरान उन्होंने सकलडीहा थाने अचानक पहुंच गये। हालाकि सभी पुलिस कर्मी मुस्तैद मिले।पुलिस अधीक्षक सादे ड्रेस में पहले अकेले थाने पहुंचे। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका फिर जानने के बाद सैल्यूट मारा।


फोटो: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे रविवार की देर रात कोवताली में रजिस्टर का अवलोकन करते हुए


पुलिस की नब्ज टटोलने के लिये जनसुनवाई रजिस्टर, महिला डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्रागार, आनलाईन शिकायतों व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी लेने के बाद थाना परिसर का भ्रमण कर अभियोगों से सम्बंधित सीज वाहनों को साफ सफाई के साथ मुकदमावार खड़ा करने हेतु निर्देशित किया। 

इसी क्रम में थाने बैरेक, भोजनालय, हवालात आदि की जानकारी लिया। थाना प्रभारी को पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाने के निर्देश दिए। किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

प्रचलित श्रावण मास में थानाक्षेत्र में पडने वाले मंदिरों पर सुरक्षा के प्रबन्ध हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही थाना प्रभारी को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किए जाने व वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के आदेश दिए। 

 थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त एवं वाहन चैकिंग को तेज कर आवश्यक कार्रवाइयां करने के निर्देश दिए। अंत में चेताया कि किसी भी पैंथर या पीआरवी व कोतवाली पुलिस द्वारा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। 

वहीं लेहरा में हुई मिठाई विक्रेता की मौत के बारे में मौके पर पहुंचकर जानकारी लिया।पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से कोतवाली पुलिस कर्मियों में खलबली मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *