रोजगार सेवक सहित मनरेगा कर्मियों की फीकी पड़ी होली,नही मिला मानदेय

1b72cf2be485
चन्दौली,
सकलडीहा l होली का त्योहार होने के बाद भी रोजगार सेवक सहित मनरेगा कर्मीयों को पांच माह का मानदेय नही मिलने से उनके चेहरे पर मायूसी छायी है। रोजगार सेवकों ने बताया कि सुबह से शाम तक विकास कार्यो में मनरेगा कर्मियों का योगदान होने के बाद भी भुगतान नही हुई है। शासन प्रशासन से मानदेय दिलाने की मांग किया है।



विकास खंड में कुल 104 गांवों में कुल 68 रोजगार सेवक कार्यरत है। इसके अलावा एक सहायक लेखाकार और कंम्प्यूटर आपरेटर कार्यरत है। प्रतिदिन मनरेगा कार्यो को गति देने के लिये जुटा रहता है। जबकि मनरेगा के तहत बीते दिनों लाखों का भुगतान हुआ है। इसके बाद भी रोजगार सेवक सहायक लेखाकार और कंप्यूटर आपरेटरों का भुगतान नही होने से होली फीकी होगा। 

रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी ने शासन प्रशासन से होली की त्योहार को देखते हुए मानदेय दिलाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *