सब्सिडी नहीं मिलने से किसानों मे आक्रोश

c25e4312d097
30 नवंबर तक खाते मे सब्सिडी नहीं आयी तो किसान धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य 
चन्दौली l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के पदाधिकारी ने गुरुवार को जिलाधिकारी चन्दौली कार्यालय मे पत्रक देकर बताया कि पिछले साल का बीजकेंद्र से लिया गया धान,गेहू की बीज और कृषि यन्त्र का सब्सिडी अभी तक किसानों के खाते मे नहीं आया है जिससे किसान काफी परेशान है l कहा कि आगामी 30नवंबर तक किसानों के खाते मे सब्सिडी नहीं आयी तो 01 दिसम्बर को किसान धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे l

किसान नेता मिथिलेश कुमार सिंह नें बताया कि किसानों द्वारा बीजकेंद्र से धान व गेहूं की बीज तथा कृषि यंत्रो की खरीददारी की गयी है जिसकी सब्सिडी अभी तक किसानों के खाते मे नहीं आयी है l जिसको लेकर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी चन्दौली कार्यालय मे पत्रक देकर अवगत कराया है l 30 नवंबर तक किसानों के खाते मे सब्सिडी नहीं आयी तो 01 दिसम्बर को बीजकेंद्र धानापुर के प्रांगण मे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा l


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को सब्सिडी नहीं देनी है तो झूठी लुभावना क्यों दें रही है?और सब्सिडी देना है तो खरीददारी करते समय ही उनको सब्सिडी की छूट दें दी जाय l ऐसा करने से किसानों को दर दर भटकने से निजात मिल जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *