दिघवट हत्याकांड का वारंटी हुआ गिरफ्तार

ce2f781f6085
चन्दौली,
बबुरी थाना पर पूर्व मे दर्ज मु0अ0सं0 123/23 धारा 147/148/323/302 भा0द0वि0 से सम्बन्धि वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामआसरे नि0 ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली को गौड़िहार तिराहा थाना बबुरी जनपद चन्दौली पर पान की गुमटी के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बबूरी थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय नें बताया कि थाना स्थानीय अन्तर्गत पूर्व मे दिघवट गांव में मार-पीट के दौरान घायल युवक की मौत के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर सम्बंधित अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि गौड़ीहार तिराहा के पास अभियुक्त सुनील कुमार खड़ा है जिसे देर न करते हुए पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया l पुलिस हिरासत मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे संयुक्त रूप से श्री अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 शिवानन्द वर्मा,उ0नि0 प्रमोद कुमार शुक्ला,उ0नि0 राधेश्याम,हे0का0 अखिलेश सिंह,कां0 अनुज वर्मा,का0 शैलेश यादव,
व का0 चन्द्रशेखर यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *