सकलडीहा में बिजली की अंधाधुंध कटौती और ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन

a8d3dffc972a
शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

चन्दौली, जनपद के सकलडीहा ब्लॉक में विद्युत की अंधाधुंध कटौती और जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने को लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को कस्बावासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कोरमपूर्ति को लेकर विरोध जताया। चेताया कि समस्या का शीध्र समाधान नहीं हुआ तो कस्बावासी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

फोटो: बिजली की कटौती और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण 


एक सप्ताह से जला ट्रांसफॉर्मर नही बदला गया 

कस्बावासियों का आरोप है कि तहसील और टाउन फीडर से जुड़ी चार सौ और ढ़ाई सौ केवीए की ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से खराब है। किसी ट्रांसफार्मर का लॉक और किसी ट्रांसफार्मर का तेल बह रहा है। जिसके कारण सुबह से लेकर रात तक बिजली आपूर्ति बंद हो जा रही है। इस भीषण गर्मी और उमस से कस्बावासियों की रातो की नींद हराम हो गई है। 

मेाबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा भी हवा हवाई 

सरकार द्वारा संचालित मेाबाइल ट्रांसफार्मर योजना भी हवा हवाई साबित हो रही है।
कस्बा में पेयजल की किल्लत खड़ी हो गई है।
शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी रोना रो रहे है।  बिजली की विकट समस्या होने के बाद भी क्षेत्रीय विधायक और सांसद सिर्फ फोन पर ठीक कराने का दावा कर रहे है। आक्रोशित कस्बावासियों ने बिजली की अंधाधुन कटौती और खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग उठाया है।

समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी 

कस्बावासियों ने कहा कि बिजली की समस्या से शीघ्र ही निजात नहीं दिलाई गई तो वह बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद शुरू कर दिया गया है। वर्कशाप से मिलने पर तुरंत बदला जायेगा। 

इस मौके पर विरोध जताने वालों बीडीसी सदस्य बाबूल, टीपू, विजय जायसवाल, जवाहिर चौरसिया, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *