सम्मेलन : मोदी सरकार में देश की आधी आबादी हुई आत्मनिर्भर- निर्मला पटेल ।

5c2674200ce9
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से गुरूवार को सकलडीहा विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कस्बा स्थित एक लॉन में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई ।

   सकलडीहा मे आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि निर्मला सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को सम्मान मिला है। इसके लिए देश की आधी आबादी मोदी सरकार को धन्यवाद व आभार देती है । मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, इज्जत घर और अन्य योजयाओ को चलाकर आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है ।

मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर गौरावंतित करने का अवसर दिया है। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, सहित जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा जायसवाल व जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूजा यादव ने कहा कि महिलाये आत्मनिर्भर के साथ सुरक्षित और शिक्षित हो रही है ।
डबल ईंजन की सरकार में महिलाएँ रोजगार के साथ सरकारी नौकरी से स्वालंबी बनी है । इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, पूजा यादव, विजय गुप्ता, पूनम चौहान, संजय पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, किरन शर्मा, शायरा बानो, रीना तिवारी, ज्योती जायसवाल, रेखा निषाद, मंजू राजभर, अर्चना विधार्थी, मालती गुप्ता सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *