स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या निकाली गई तिरंगा यात्रा

e2f2e8669516


देश भक्ति से ओत-प्रोत हुआ वातावरण

चंदौली, आजादी का जश्न मनाने व आमजन में देश प्रेम की भावना जागृत किए जाने के दृष्टिगत पुलिस लाइन चंदौली से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में राजपत्रित अधिकारी, पुलिस व पीएसी के जवान सम्मिलित हुए।


78वें स्वतंत्रता दिवस व राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक बुधवार को श्री आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे आजादी का जश्न मानने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

 जो पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर कचहरी अंडरपास, जनपद न्यायालय, पुलिस अधीक्षक आवास, के.जी.नंदा हास्पिटल होते हुए पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के जरिए संदेश दिया गया कि तिरंगा हमारे देश की आन वान शान है और इसकी शान को हमेशा कायम रखेंगे।

 इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अनिल यादव व अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राम बेलास , टीआई सुरेन्द्र यादव प्रभारी निरीक्षक चंदौली गगनराज सिंह व भारी संख्या में पुलिस के जवान सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *