वाराणसी का यूपी कॉलेज दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया

d50e42912995

प्रिंसिपल के सामने सहपाठी ने सूर्या को गोलियों से किया छलनी, पिस्टल और कारतूस मौके पर फेंक बाइक से फरार 

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में शुक्रवार 20 मार्च 2026 को दिनदहाड़े छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरा कैंपस थर्रा गया। घटना के बाद छावनी में तब्दील हो गया।

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी सूर्या बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। जिसको सहपाठी मंजीत ने पुरानी रंजिश या मामूली विवाद के चलते सामाजिक विज्ञान संकाय में ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। छात्र के सिर, सीने और पेट में 8-12 गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 
आरोपी मंजीत ने गोली चलाने के बाद पिस्टल और कारतूस मौके पर फेंक दिए तथा बाइक से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया, तोड़फोड़ की और परिसर को अवरुद्ध कर दिया। छात्रों का आरोप है कि फायरिंग प्रिंसिपल के सामने हुई, जिससे सुरक्षा की पोल खुल गई।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने मौके पर पहुंचकर छावनी में तब्दील कर दिया। 6 पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गईं, एफएसएल टीम ने जांच की तथा पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए। तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने 6 टीमें लगाकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है, लेकिन फरार मंजीत को पकड़ने में अब तक सफलता नहीं मिली। कमिश्नर मोहित अग्रवाल और अपर सीपी शिवहरि मीणा के नेतृत्व में सघन छापेमारी जारी है।
उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी शहर में स्थित एक स्वायत्तशासी कालेज है। इस कॉलेज की स्थापना 1909 में भिनगा नरेश राजर्षि उदय प्रताप सिंह ने की थी। यह यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। इसे प्रायः “यूपी कॉलेज” के नाम से जाना जाता है। यह काॅलेज द्वारा संचालित है । आरम्भ में इसे हिवेट क्षत्रिय हाईस्कूल के रूप में स्थापित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *