अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

3994398c41f6
गैर जनपद से आकर बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम,अपराधिक इरादों पर फेरा पानी

चन्दौली,चकरघट्टा। थाना क्षेत्र के तिवारीपुर बरम पुलिया के पास से बादल सिंह उर्फ शिवा सिंह पुत्र मस्तू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बनौरा थाना पन्नूगंज जनपद सनोभद्र को मंगलवार को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। 


फोटो : थाना चकरघट्टा पर पुलिस टीम के साथ बादल सिंह उर्फ शिवा सिंह 


प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मगंलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र चकरघट्टा अन्तर्गत बरम पुलिया ग्रा0 तिवारीपुर में एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ खड़ा है और वह वहा पर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर घेराबन्दी कर बैठे हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा व दाहिने जेब से 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मु0अ0सं0 -37/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 विनोद कुमार, हे0का0 अभिषेक पाल, हे0का0 मुकेश कुमार, का0 रोहित कुमार,
का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 बसन्त यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें