चंदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तिथि निर्धारित

802a94d361b5

प्रति पात्र जोड़े को एक लाख, ऑनलाइन आवेदन शुरू 

चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त विकास खण्डों व नगर पंचायतों में संचालित होने वाले विवाह की तिथि 03,12 और 22 नवम्बर को निर्धारित की गयी है.

उक्त तिथियों में शादी हेतु सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक अपना-अपना आनलाइन आवेदन कराते हुए विकास खण्ड/नगर पंचायत से समन्वय स्थापित कर सम्मिलित हो सकते है. आनलाइन आवेदन के सत्यापनोपरान्त पात्रता की दशा में शादी में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जायेंगी.
 प्रति पात्र जोड़ों पर एक लाख रूपये की धनराशि खर्च किया जायेगा, जिसमें कन्या के खाते में 60000 रूपये, उपहार सामग्री में 25000 रूपये एवं शादी हेतु व्यवस्था में 15000 रूपये प्रति लाभार्थी के दर सें खर्च का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *