देश के विकास में महिलाओं का योगदान सराहनीय: अरूण रत्नाकर

0f3f5d1ae792
चंदौली,
सकलडीहा l पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में शिवरात्री और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चियों ने शिव तांडव किया और शिव बारात निकाली l इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी गई l


अरुण रत्नाकर ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बताया की महिलाए हर क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है देश के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है l ज्योति भारद्वाज ने बताया महिलाओं ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम किया और देश के विकास को एक नई गति दी l

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जमील अहमद मृत्युंजय कुमार बनारसी आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें