घर से भागे नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

982916d181cf
चंदौली,पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गाड़ी स. 20934 अप (उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में दानापुर से डीडीयू जंक्शन तक के लिए तैनात मार्गरक्षण दल के द्वारा दो नाबालिक लड़कों को संदिग्धावस्था में यात्रा करते हुए पाये जाने पर दोनो नबालिकों को आरपीएफ पोस्ट डीडीयू सुपर्द किया गया l



जहां दोनो को महिला उप निरीक्षक सरिता गुर्जर के द्वारा काउन्सलिंग की गई l दोनो ने अपने परिजन का मोबाईल नंबर बताया जिसपर संपर्क कर उन्हे उक्त के बावत जानकारी दिया गया कि वह अपने बच्चों को डीडीयू चाइल्ड लाइन आकर ले जाएं और दोनों नबालिकों को डीडीयू जंक्शन चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया। 

 इस तरह आरपीएफ की सजगता से दो घरों के मासूम बच्चे गलत दिशा की ओर जाने से बच गए और दो घर उजड़ने से बचा।आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार रावत के अनुसार वरीय अधिकारीयों के निर्देशानुसार आरपीएफ नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत घर से भागे, भूले-भटके बच्चों को रेस्क्यू कर उनके माता पिता तक पहुंचाने का कार्य करती है और हर साल ऐसे हजारों बच्चो को उनके घर वापसी कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें