चन्दौली पुलिस की जोरदार कार्रवाई

d42da1a58711

 बिहार से लाए 32 किलो गांजा, 8.50 लाख कीमत—दो शातिर तस्कर धराए

चन्दौली। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश पर थाना नौगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ धावा बोल दिया। मुखबिर की गुप्त सूचना पर कौवाघाट पुल के पास नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया गया। इस सनसनीखेज कार्रवाई में दो शातिर तस्करों—मुलायम यादव और बलवन्त उर्फ गुल्लू यादव—को धर दबोचा गया। बरामद गांजे की सड़क पर कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। मुलायम यादव (30 वर्ष), बिहार के भभुआ जिले के ग्राम चौधरना, थाना आधौरा का निवासी है, जबकि बलवन्त यादव (32 वर्ष) चन्दौली के ग्राम केसार, थाना चकरघट्टा का रहने वाला है। दोनों रिश्तेदार हैं और बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चन्दौली, मिर्जापुर व सोनभद्र में पुडिया बनाकर बेचते थे। इसी अवैध कारोबार से दोनों अपना गुजारा चला रहे थे। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी तफ्तीश कर रही है।
थाना नौगढ़ में मु0अ0सं0 46/26 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई तेजी से चल रही है। बरामद सामान में कुल 32.100 किग्रा नाजायज गांजा और एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल शामिल है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 सुबाष कुमार गौतम, उ0नि0 राजबहादुर प्रसाद, हे0का0 विजेन्द्र सिंह, हे0का0 परशुराम, रि0का0 हिनांशू सिंह,रि0का0 विपिन कुमार गौतम थे। चन्दौली पुलिस की यह सतत कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए चेतावनी है कि अब उनके रंगदारी के दिन लद गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *