दिलीप श्रीवास्तव बने निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

be50302965a0
1998 में 4वी बटालियन प्रयागराज में आरक्षी पद से भर्ती हुए हैं.

चंदौली। थाना सैयदराजा पर नियुक्त उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के प्रोन्नत होकर निरीक्षक बनने पर शुक्रवार को आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने स्टार लगाकर बधाई दी.दिलीप श्रीवास्तव सन् 1998 में 4वी बटालियन प्रयागराज में आरक्षी पद से भर्ती हुए हैं.


फोटो : दिलीप श्रीवास्तव को स्टार लगाते हुए आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली 


 इन्होने 1998 में कानपुर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त विभिन्न बटालियन व जनपदों में अपनी सेवाएं प्रदान की. नवम्बर 2013 में उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने के उपरान्त जनपद वाराणसी में कई चौकियों पर चौकी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की, इसके पश्चात सितम्बर 2020 से जनपद चन्दौली में नियुक्त होकर उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें