बालिकाएं किसी भी आपातकाल का डटकर करें सामना, डरे नहीं पुलिस सदैव उनके साथ हैं- विजय राज

b0766e2e11a5
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बालिकाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा साइबर अपराध और जन कल्याण कारी योजनाओं की दी गई जानकारी
चंदौली, जिले के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और जन कल्याण कारी योजनाओं के सम्बन्ध में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस क्रम में छात्राओं को पुलिस चौकी नईबाजार का भ्रमण कराकर बाल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया.

फोटो: नई बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की बालिकाओं को जानकारी देते हुए 

नईबाजार पुलिस चौकी इंचार्ज विजय राज द्वारा छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता के लिए जागरूक किया गया. सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबरो,और जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि बालिकाएं किसी भी आपातकाल का डटकर सामना करें, डरे नहीं पुलिस सदैव उनके साथ है. 

फोटो: नई बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए 

अंत में उनके द्वारा बालिकाओं को मिष्ठान आदि वितरित कर प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर, धर्मराज प्रसाद, मृत्युंजय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें