सकलडीहा ब्लाक में भी जांच हो तो कई गावों के प्रधान और सचिव मिलेंगे भ्रष्टाचार में लिप्त

d52755c6c3ea
चंदौली,
सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के 104 गांवों के ज्यादातर ग्राम प्रधान अपने या परिवार के नाम बने फर्म बनाकर भुगतान करा लेते है। यही नहीं कुछ सेकेट्री तो ऐसे फर्म में भुगतान कर रहे है जो मुगलसराय से संचालित हो रहा है। लेकिन उनका भुगतान सकलडीहा ब्लाक से हो जाता है। अगर डीपीआरओ जांच करे तो कार्यवाही हो सकती है। लेकिन उनकी मेहरबानी से तो काम चल रहा है।



सकलडीहा ब्लाक में सरकारी धन के भुगतान को लेकर पिछले दिनों दीपेश सिंह से उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था। आरोप लगाया था की कई गांव के ग्राम प्रधान खुद अपनी फर्म बनाकर सरकारी धन का भुगतान करवा रहे है। ब्लाक के कई गांवों में हुए कार्य का पैसा मुगलसराय में रजिस्टर्ड फर्म में भुगतान किया जाता है। ऐसे भुगतान पर उच्चाधिकारियों की भी नजर नहीं जाती है।

आखिर विकास खण्ड से 20 किलोमीटर की दूर वाली फर्म से ग्राम सभाओं में कैसे मैटेरियल आता है या सिर्फ भुगतान होता है। दो दिन पूर्व चहनियां विकास खण्ड के एक गांव में भुगतान के मामले ग्राम प्रधान व सचिव के ऊपर कार्यवाही की तलवार लटक रही है। इस बावत बीडीओ केके सिंह ने बताया जिस गांव की शिकायत आ रही है। उसके भुगतान व फर्म की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *