स्काउट गाइड शिविर के समापन पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

bd34de553532
मुख्य अतिथि पूर्व वायु सैनिक तौकीर अहमद ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चंदौली। जनपद के मारूफपुर क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय नादी पर चल रहे सप्ताहव्यापी उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड का समापन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया. जिसके मुख्य अतिथि पूर्व वायु सैनिक एवं समाजसेवी तौकीर अहमद थे.



इस अवसर पर मुख्य अतिथि तौकीर अहमद ने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियों से कैसे निकलें, यह स्काउट गाइड सीखाता है. अनुशासन और अध्ययन से ही जीवन में उन्नति संभव है. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा गीत, संगीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसके प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया.

स्काउट मास्टर ट्रेनर सचिन श्याम चरण और तहसील ट्रेनर फिरोज अंसारी के द्वारा विद्यालय के बच्चों को 25 नवंबर से 30 नवंबर, 2024 तक ट्रेनिंग दी गई. मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय के बच्चों को खेलने के लिए एक बालीबॉल और नेट देने की घोषणा की गई. अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई.

   इस अवसर पर इंद्रजीत यादव, सविता पाल, रामरती चौहान, पंकज, फखरुद्दीन अली अहमद, दिलशाद अहमद, अज़ीम अहमद, प्रमोद भारती, सलमा शाहीन, गोल्डी कश्यप, पूर्णिमा जायसवाल, शाहीद जमाल, सुदर्शन यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें