अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को साझा न करें, साईबर फ्रॉड हो जायेगा : एसपी

फ्रॉड अब पुलिस के नाम पर लोगों को कॉल करके फर्जी मुकदमें में फसानें व गिरफ्तारी की धमकी देकर मांग रहे रूपये
चंदौली। तुम चलोगे डाढ़ डाढ़ तो मैं चलूंगा पात पात, यह कहावत सही चरितार्थ हो रही है चंदौली पुलिस और साईबर फ्रॉड के बीच। जहां साइबर फ्रॉड़ों को पकड़ने में पुलिस अनेकानेक हथकंडे अपना रही है वहीं साईबर फ्रॉड भी फ्रॉड करने के नए नए तरीके अपना रहे हैं।
साइबर फ्रॉड द्वारा अब चंदौली पुलिस के नाम पर लोगों को कॉल करके फर्जी मुकदमें में फसानें व गिरफ्तारी करने की धमकी देकर रूपयें की मांग की जा रही है। इनसे बचने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अन्यथा आपकी सारी गाढ़ी कमाई क्षण भर में लूट जायेगी।
किसी भी प्रकार के पुलिस ऑफिस चन्दौली या किसी थानें के नाम पर फोन कॉल आने पर अपने नजदीकी थानें पर शिकायत दर्ज करायें। किसी साइबर फ्राड़ करने वाले व्यक्ति या समूह द्वारा फोन कॉल करने पर अपना नाम,आधार नम्बर,पैन नम्बर,खाता संख्या डेबिट कार्ड नम्बर/क्रेडिट कार्ड नम्बर ओटीपी साझा ना करें। खुद बचें व अपनों के साथ जानकारी साझा करें।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली ने आदित्य लांघे ने बताया है प्राथमिक जांच में पता चला है कि चन्दौली पुलिस के नाम पर रूपये की मांग करने वाले साइबर ठग है। चन्दौली पुलिस उपरोक्त तथ्य का पूर्ण रूप से खंडन करती है। जो पूर्णतया असत्य है तथा उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में जांच कराई जा रही है। जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।