अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को दबोचा

Uncategorized

चन्दौली, जनपद के थाना इलिया पुलिस टीम ने 138 स्पेशल ब्लेन्डर आफ स्कोच इण्डियन गेन विस्की 8 PM( 24.84 लीटर) के साथ दो अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपदीय पुलिस अवैध मादक पदार्थों के बिक्री पर नियंत्रण पाने एवं अपराधियों की धर पकड़ लगातार जारी है. इसी क्रम में थाना इलिया की पुलिस टीम ने इलिया-चकिया मार्ग ग्राम हटवा तिराहा के पास से 02 शातिर शराब तस्करों के कब्जे से 138 स्पेशल ब्लेन्डर आफ स्कोच इण्डियन गेन विस्की 8PM मात्रा (प्रत्येक 180 ML) कुल 24.84 लीटर 8 PM स्पेशल ब्लेंडर ऑफ स्कोच इंडियन गेन विस्की मात्रा (प्रत्येक 180MLशराब अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रजनीश चौबे पुत्र राज मोहन चौबे निवासी ग्राम कटकरा थाना भगवानपुर (बेलाव) जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 18 वर्ष व प्रिंस उपाध्याय पुत्र शशिकांत उपाध्याय निवासी ग्राम भरियाव थाना कैमूर भभुआ जिला कैमूर भभुआ बिहार राज्य उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 116, 117/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उ0नि0 मनेश शंकर द्विवेदी,
3.उ0नि0 भोला सिंह, हे0का0 कल्लन यादव, हे0का0 बृजेन्द्र यादव,म0का0 पूजा गोड़ थाना इलिया जनपद चन्दौलीशामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *