कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में विजयी खिलाड़ियों का स्वागत

f1b60743ef87
बच्चों में अपार संभावनाएं हैं, वस उन्हें निखारने की जरूरत है-डॉ० देवेन्द्र प्रताप यादव

चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में मंगलवार को मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिजयी खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. 13 -14 दिसम्बर को जौनपुर में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में जहाँ जौनपुर ओभर आल चैम्पियन रहा. वहीं चन्दौली को दूसरा स्थान मिला जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया. इस विद्यालय की ऑचल मौर्य प्राथमिक बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम ‘ 200मीटर दौड़ में द्वितीय लम्बीकूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया.



जूनियर वर्ग के जूडो में 20 + भार वर्ग में बालक वर्ग में अमन चौरसिया प्रथम बालिका वर्ग में पल्लवी राय द्वितीय 25-30 भार वर्ग में बालिका में अंकिता चन्दौली 30-35 भार वर्ग में बालक वर्ग रतन पाल द्वितीय बालिका वर्ग में गरिमा प्रथम 35-40 बालिका वर्ग में अलका चन्दौली द्वितीय 40 – 45 बालिका वर्ग में बालिका वर्ग में सिम्पल द्वितीय 45 + शशिकान्त द्वितीय रहे.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि हर बच्चे में अपार सम्भावनाएं हैं सिर्फ उन्हें अवसर प्रदान कर निखारने की जरूरत है. जब खेलेगा इण्डिया तो खिलेगा इण्डिया. इस अवसर पर दिग्विजय नारायण सिंह हरिओम तिवारी संजय ,अपरवल ‘ अशोक कुमर याद मंजू देवी उपस्थित रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें