इनायतपुर मे 65 लाख से बनेगी डेढ़ किमी लम्बी सड़क

Uncategorized

राहुल राजभर ने भूमि पूजन कर काम शुरू कराया,ग्रामीणों ने विधायक की पहल की प्रशंसा की

चंदौली के कमालपुर क्षेत्र के इनायतपुर ग्राम सभा में मुख्य मार्ग से लेकर दलित बस्ती और पसाई सरहद तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए विधायक सुशील सिंह ने अपने निधि से 65 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज छात्र संघ महामंत्री व बीडीसी राहुल राजभर ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण का काम शुरू कराया। मौके पर ग्रामीणों ने विधायक की पहल की प्रशंसा की।

बताया गया कि वर्तमान में यह मार्ग कच्चा है और लोगों को आवागमन में बहुत कठिनाई होती थी। इससे राहगीरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या के संबंध में राहुल राजभर ने पहले विधायक को पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की थी। मंजूरी मिलने पर जल्द ही सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी। कहा जा रहा है कि यह परियोजना आजादी के बाद से कच्चा पड़े मार्ग के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान साबित होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर संजय सिंह छोटक, पवन मौर्या (प्रधान प्रतिनिधि), मुन्नी राय, बवाली राम, बच्चेलाल राम, राजकुमार राजभर, भोले राजभर, राजेश भारती, देलू राजभर, विकेश राजभर, विष्णु मौर्य, अमरनाथ राजभर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *