उज्ज्वला योजना की महिलाओं को फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर-जिलाधिकारी

a73974c9f7e6
चंदौली में 197521 लाभार्थी होंगे लाभान्वित, दो चरणों में होगा वितरण 

चंदौली, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने पत्र जारी करते हुये कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त पहल पर जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल वितरित किया जाएगा. इस सम्बंध में संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है. इससे जनपद में 0197521 लाभर्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण किया जाएगा. 



उन्होंने बताया कि निःशुल्क सिलेंडर दो चरणों में वितरण किया जायेगा. जो प्रथम चरण में अक्टूबर महीने से दिसम्बर 2024 तक और द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2025 तक निशुल्क सिलेंडर रिफिल प्रदान किया जायेगा.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को ही निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किया जाना हैं

पी०एम०यू०वाई० के ऐसे ए०सी०टी०सी० लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनका आधार प्रमाणित होंगे, वही उक्त योजना हेतु पात्र होंगे. उक्त योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत निर्गत होने वाले डी०बी०सी० (लाभार्थी को दिए गए दूसरे सिलेण्डर कनेक्शन) पर लागू नहीं होगी.

वर्तमान में 05 किग्रा० के तथा 14.2 किग्रा के सिलेण्डर प्रचलन में हैं, जिसमें 06 किग्रा सिलेण्डरों की संख्या नगण्य है. ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों द्वारा वर्तमान में 05 किग्रा के सिलेण्डरों को 14.2 किग्रा के सिलेण्डरों में परिवर्तित करने का विकल्प उपलब्ध है. अतः इस योजना के अन्तर्गत मात्र 14.2 किग्रा0 के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डरों की सुविधा अनुमन्य होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *