औरगजेब को मानने वालों को विकास नही दिखता-विधायक सुशील सिंह

d4c5d258a91b
पिछले आठ सालों में जनपद में हुए विकास की गिनाई उपलब्धियां, कहा विपक्ष के 70 साल भाजपा के 8साल के बराबर है 
चंदौली, जिले के सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में जनपद में हुए विकास की उपलब्धियां गिनाई. वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने औरंगजेब का चश्मा लगाए हुए बैठा है. उन्हे देश  विकास नहीं दिखता.विपक्ष के 70 साल के बराबर भाजपा का 8 साल है.

फ़ोटो-प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्व होने पर योजनाओं की जानकारी देते विधायक सुशील सिंह

सकलडीहा ब्लॉक परिसर में विधायक सुशील सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल में चंदौली जनपद में हुए विकास की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि औरगजेब को मानने वालों को विकास नही दिखता है. विपक्ष अपने 70 सालों में जितना विकास किया उतना तो भाजपा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ वर्ष में ही अनेक योजनाओं से गरीब, वंचित और शोषित को लाभान्वित कर दिखाया है.
उन्होंने भाजपा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनपद में मेडिकल कालेज, फोर लेन, ट्रामा सेंटर, इंडो इजरायल, रिग रोड, 450 करोड़ की लागत से शाहूपुरी में सब स्टेशन, 60 करोड़ की लागत से अमड़ा में विद्युत पर खर्च होने जा रहा है. 
उन्होंने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के दिए हुए उस बयान 8 साल बदहाल पर बगैर उनका नाम लिए कहा कि वह अपने दिमाग का ऑपरेशन कराए. उन्होंने कहा कि योगी राज में गुंडे बदमाशो की जगह कहा है. यह सब लोग जान रहे है. 

अखिलेश यादव के उस बयान पर भी उन्होंने अपनी बात रखी कहा कि अखिलेश को पशु आश्रय स्थलों से दुर्गंध आती है. जबकि बूचड़खानों से सुगंध. राणा सांगा पर दिए हुए सपा सांसद के बयान पर कहा कि सिर्फ यह वोट के लिए ऐसा किया जा रहा..जबकि जनता अब इन लोगो की चाल समझ चुकी है. 

विपक्ष विकास की राजनीत नही बल्कि औरगजेब को आदर्श मानकर राजनीत कर रहा है. वही सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के सुरक्षा मांगने पर कहा कि 70 साल की उम्र में सुरक्षा की क्या जरूरत है..प्रदेश में योगी की सरकार है. डरने की जरूरत नही है. वही उनसे जब पूछा गया कि धरहरा में स्टेडियम बनाने की आपने घोषणा किया था तो उन्होंने बताया कि इसपर माननीय मुख्यमंत्री जी से बातचीत चल रही है. स्वीकृति मिलने पर जल्द ही शिलान्यास कराया जायेगा.

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, डीडीओ सपना अवस्थी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान , कन्हैया प्रधान सहित अन्य लोग रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें