कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में पतंग उत्सव का आयोजन

बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया, विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा
चंदौली, सकलडीहा। विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में नव वर्ष के आगमन पर ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता और पतंग उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा.
बेसिक शिक्षा परिषद के आधीन विद्यालयों में 31 से 14 जनवरी तक शीत अवकाश की छुट्टी हो गयी जिसमें नया साल और मकर संक्रांति भी बीत जाएगी. विद्यालय ने नए साल कोअपने अंदाज में मनाया. बच्चों के बीच ग्रीटिंग कार्ड बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन करके किया. छात्रों ने घर पर पड़े पुराने निमंत्रण कार्ड को सजा सवार कर लाए.
उस पर नव वर्ष का बधाई संदेश लिखकर प्रतिभाग किया. बनाए गए प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग जिसमें अधिकांश प्रतिभागी छात्राएं थी. छात्रों की संख्या बहुत ही कम थी. प्राथमिक वर्ग में राधा कक्षा चार प्रथम कंचन कक्षा 5 द्वितीय आंचल कक्षा चार को तृतीय स्थान मिला.
उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रिंस सुख कक्षा 8 प्रथम रोशनी कक्षा 7 द्वितीय दिव्यांशी कक्षा 6 तृतीय रही. प्रतिभागियों में खुशी भारती, पायल, शिवानी, प्रिया, अर्पिता, चांदनी, संस्कृति, आस्था, दीक्षा, राधा, संजना निधि स्नेहा रोशनी प्रिंसु काजल मुस्कान, सुरांजलि, अलका, अंजलि, मनसा, दिव्या, निधि ने प्रतिभाग किया था.
पतंग बनाओ और उड़ाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने हाथ से बनी हुई पतंग कुछ ने खरीद कर लाई हुई पतंग को आसमान में उड़कर नव वर्ष का संदेश दिया और यह भी संदेश दिया कि चाइनीज मांझे का प्रयोग न किया जाए यह बहुत ही खतरनाक होता है.
बच्चों ने इसकी शपथ भी लिया कि पतंग उड़ाते समय चाइनीस मांझे का प्रयोग नहीं करेंगे. इस प्रतियोगिता में चुनमुन, कृष गुप्ता, शिवम शर्मा, अजय, अभिमन्यु, सत्यम, टुनटुन, आलोक, करण, अर्जुन, मनोज आजाद, बलराम, पवन पाल, शशिकांत गुप्ता उमंग शामिल रहे.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों में अनगिन त प्रतिभाएं छिपी होती हैं हमें सिर्फ उसे निखारना है बच्चों ने घर पर पड़े निमंत्रण कार्डों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाकर बधाई संदेश दिया. इसके आगे अच्छे से अच्छे ग्रीटिंग कार्ड फीके नजर आए बच्चे महंगे ग्रिटिंग कार्ड खरीदने से भी बच गए.
बच्चों नेआसमान में पतंग उड़ा कर नए वर्ष के आगमन का संदेश देते हुए यह भी याद दिलाया कि हमें चाइनीस मांझे का प्रयोग किसी भी हाल में नहीं करना है. इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, हरिओम तिवारी, अपरवल, संजय, अशोक कुमार यादव, मंजू यादव, सुनीता यादव, उपस्थित रही ।