कमांडो होने का झांसा देकर किया शादी फिर नगदी व गहने लेकर हुआ फरार, प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर

f9d510b3295f
चंदौली l वेस्ट बंगाल बाजार पाड़ा,रामपुर हॉट निवासी मोती खान की पुत्री नेहा खातून सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढिल निवासी प्रेम कुमार तिवारी के घर बुधवार को पहुंचकर वहीं रहने की जिद पर अड़ गयी l हालांकि प्रेमी के घर पर न रहने पर ग्राम प्रधान रमेश खरवार सहित अन्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद प्रेमिका वापस लौटी l



मिली जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार तिवारी का वेस्ट बंगाल की रहने वाली नेहा खातून से फेसबुक पर 2022 में प्रेम हो गया तो बताया कि वह आर्मी में कमांडो है और दिल्ली राष्ट्रपति भवन पर ड्यूटी पर तैनाती है । वहीं दिनांक 17 जनवरी 2023 को नेहा के दिए पते पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन कर वेस्ट बंगाल के ही कोर्ट में शादी कर लिया l



कुछ महीने बीताने के बाद तीन लाख रूपये नगदी और जेवरात लेकर वहां से भाग निकला। बुधवार को एसपी व कोतवाल चंदौली से मिलकर गुहार लगाई, कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह प्रेमी के घर पहुंच कर हो हल्ला मचाई । प्रेमी के यहां न मिलने पर ग्राम प्रधान रमेश खरवार के घर पहुंच कर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद प्रेमिका वापस लौटी।

इस संबंध में सदर कोतवाल गगन राज ने बताया कि मामला वेस्ट बंगाल की कोर्ट में चल रहा है। न्यायालय के फैसले के आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें