कवायद : सकलडीहा विधान सभा में चालीस बरनेबल बूथ चिन्हित

Uncategorized
सबसे ज्यादा बलुआ और अलीनगर थाने की है बरनेवल बूथ

चन्दौली,
सकलडीहा, आगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला और तहसील प्रशासन दिन रात कवायद में जुटा हुआ है। इस क्रम में उप जिला मजिस्टे्रट अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह द्वारा थानावार कुल 
चालीस बर्नेबल बूथ चिन्हित किया गया है ।


फोटो : अनुपम मिश्र उपजिलाधिकारी सकलडीहा 


सकलडीहा विधान सभा के बलुआ थाना अर्न्तगत पकड़ी, रामगढ़, नादी, बड़गांवा, हुसेपुर, सरौली, समुदपुर, महुअर कला, जयरामपुर, सैफपुर, पूरा गनेश, कांवर, नौदर, सेवढी, सढ़ान, मजिदहा, कैथी चिन्हित किया गया है। 

इसके अलावा सकलडीहा कोतवाली अर्न्तगत बरठी, बढ़वल खास, तेनुवट, बहरवानी, धरहरा, रानेपुर गांव के कुछ बूथ को चयनित किया गया है। वही चंदौली सदर कोतवाली अर्न्तगत जमुनीपुर , फरसंडमोहनपुर, झांसी, बसारिकपुर, फगुईया और सैयदराजा में फेसुड़ा चिन्हित है।

अलीनगर थाना अर्न्तगत गंजख्वाजा,रूपेठा, पटपरा, सरेसर, आलमपुर,बसनी,सदलपुरा, घूसखास और ताराजीवनपुर के कुछ बूथों को बर्नेबल बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। इन बूथों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है।

 इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने को लेकर बर्नेबल बूथों को चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *