14अप्रैल को उकनीविरमराय में मनाई जायेगी अंबेडकर जयंती

Uncategorized
चन्दौली,
सकलडीहा । क्षेत्र के ग्राम सभा उकनीविरमराय में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि राम दरश चौधरी परियोजना निदेशक महाराजगंज व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अश्वनी कुमार प्रतीक्षा हॉस्पिटल सकलडीहा व समस्त जिलापंचायत सदस्य और अमर उजाला पत्रकार सोनू पटेल होगें। इस आशय की जानकारी डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सेवा समिति उकनीवीरमराय के सदस्य निठोहर सत्यार्थी, लोरिक राम, विश्रामप्रसाद, लवकुश, अरविंद, गुड्डू ने संयुक्त रूप से दी l


श्री सत्यार्थी ने बताया कि विगत वर्षों कि भांति इस वर्ष भी 14अप्रैल को भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक, दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित करने,अछूतों दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने ,श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक रहे डॉ.बीआर. अंबेडकर को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दिन को उनके जीवन और कार्यों का सम्मान करने के लिए राष्ट्रव्यापी स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं

वे देश के दबे कुचले, मजलूमों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओ एवम् समस्त देशवासियों के उद्धारक थे। डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय इतिहास में एक महान व्यक्तित्व हैं। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने तक, भारतीय समाज में उनके अपार योगदान को प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को भारत में भीमराव अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *