कार्यकताओं के सहयोग से विकास को मूर्त रूप दिया जा रहा है- सुशील सिंह

2dd3f9b54fc5
सम्मान समारोह का आयोजन, पार्टी को मजबूती देने पर चर्चा 
चंदौली, सटीक संवाद। सैयदराजा विधानसभा के खजरा स्थित निजी विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद, चेयरमैन व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है. कार्यकर्ताओ के सहयोग व आर्शीवाद से विकास को मूर्त रुप देने का काम किया जा रहा है. हम सभी को ऐसा कार्य करना है कि आने वाली पीढ़ी विकास की ओर अग्रसर हो. आज देश व प्रदेश में पार्टी विकास को नया आयाम दे रही है.
हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूती देते हुए आगामी चुनाव में अपनी ताकत दिखलाने का काम करें. विपक्षियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, वह केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. हम सभी को मजबूती से उनको जवाब देने की जरूरत है. 
इस दौरान धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, महेंद्र सिंह, हरिवंश उपाध्याय, राजेश सिंह, रमेश राय, राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद,रमेश द्विवेदी, विपिन सिंह, राजेश तिवारी,भगवती त्रिपाठी, अजीत पांडेय, कमलाकांत मिश्रा, अनिल सिंह , श्रवण सिंह, परमानंद सिंह, सत्यवान मौर्य, जयप्रकाश उपाध्याय, राजू रतन सिंह, संजय उपाध्याय, श्रीराम चौबे, बिनोद सिंह, निधि खरवार, संगीता गुप्ता, जुली सिंह, आदि रहे. संचालन रामजी तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *