चंदौली एसपी ने चौकी प्रभारी भदाहूं अजय यादव को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित

51771c224ddd
जमीन सम्बन्धित प्रकरण में प्राप्त शिकायत में जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्यवाई 

चंदौली,धानापुर। थाना के पुलिस चौकी भदाहूं अन्तर्गत जमीन सम्बन्धित प्रकरण में प्राप्त शिकायत में जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा चौकी प्रभारी भदाहूं उ0नि0 अजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। जिससे पुलिस महकमा में खलबली मच गई है।



बता दें कि थाना धानापुर के पुलिस चौकी भदाहूं अन्तर्गत भदाहुं गांव में ही लम्बे समय से चल रहे जमीनी विवाद के चलते सोमवार को सास बहू में झगड़ा हो गया था। जिसपर सास ने अपने बेटे बालमोहन चौहान के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया।

 इसपर चौकी इंचार्ज अजय यादव मय हमराह रात्रि 9: 30 बजे बालमोहन चौहान के घर पहुंचे और बालमोहन को चौकी पर लेजाकर बुरी तरह से मारे पीटे। उक्त मामले की जानकारी जब एसपी चंदौली को हुई तो तत्काल जॉच कराए। वहीं जॉच में चौकी इंचार्ज को दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें