चंदौली पुलिस ने आधा दर्जन चोरियों का एकही झटके में किया पर्दाफाश

3da4f683a078-1

चंदौली, जिले के थाना बलुआ की पुलिस ने आधा दर्जन चोरियों का एक झटके में पर्दाफाश करते हुए विभिन्न मंदिरों से चोरी किए गए 12 छोटे बड़े पीतल का घंटा व घरों से 01 पीतल का परात 01 लोटा और 01 गगरा अगस्तीपुर पुराने ईट भट्ठे के पास झाड़ियों में से बरामद कर शातिर चोर आकाश निषाद पुत्र रामा निषाद निवासी ग्राम पूरा गनेश थाना स्थानीय उम्र 24 वर्ष सोमवार को दोपहर 1: 05 बजे नैढी ईदगाह चौराहे से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. 

फोटो : थाना बलुआ पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आकाश निषाद 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने बताया कि बीते दिनों बलुआ थाना क्षेत्र के माँ बंगला मुखी मन्दिर से पीतल के 02 घण्टे, काली माता मन्दिर छपरा तुर्कहा से 01 घण्टा, माँ खण्डवारी देवी मन्दिर से 02 घण्टे व ट्रैक्टर की बैटरी व 01 पीतल के घड़े, अजय केवट पूरा गनेश के घर में से पंखा, जेवरात, बर्तन व अन्य सामान, थाना क्षेत्र अलीनगर में बसनी में मन्दिर से चोरी, चंदौली थाना क्षेत्र के मसौनी में मन्दिर से चोरी की घटना के सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित रही. मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार उपरोक्त सफलता मिली है.

फोटो: थाना बलुआ पर बरामद छोटे बड़े घंटे 

अभियुक्त आकाश निषाद का आपराधिक इतिहास  
1. मु0अ0सं0- 204/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0- 02/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3. मु0अ0सं0- 244/24 धारा 316(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4. मु0अ0सं0- 189/25 धारा 305(a) /317(2) BNS थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5. मु0अ0सं0- 208/25 धारा 305(a) /317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
6. मु0अ0सं0- 149/25 धारा 305(a) /317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
7. मु0अ0सं0- 108/25 धारा 331(4)/ 305(a)/317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली 
8. मु0अ0सं0- 382/25 धारा 305(d)/324(2) /317(2) बीएनएस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली  
9. मु0अ0सं0- 123/25 धारा 305(d) /317(2) बीएनएस थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें