चंदौली पुलिस ने गांजा तस्करी में एक को भेजा जेल

8943d6a7245b
63 किग्रा गांजा राउरकेला से खरीद कर वाराणसी में कार से जा रहा था बेचने 

चन्दौली, जनपदीय पुलिस ने 63.500 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बरामद किये गये अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस 
द्वारा अवैध मादक पदार्थ व पशु तस्करी के विरूद्ध निरन्तर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सदर गगन राज सिंह रविवार को जयरामपुर कट पर नवहीं के तरफ से आनें-जानें वाले वाहनों को रोक कर बारी-बारी से चेक कर रहे थे कि तभी कुछ समय उपरान्त एक काली कार वाहन संख्या JH01N504 आती हुई दिखाई दी।

वाहन चालक की गतिविधि संदिग्ध लगने के कारण मौजूदा पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को घेराबन्दी कर रोक लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से कुल 21 बण्डल अवैध गांजा कुल वजन 63.500 किग्रा बरामद करते हुए एक अभियुक्त आशुतोष पाण्डेय पुत्र बिरेन्द्र नाथ पाण्डेय नि0 बहुवरा थाना चाँद जिला भभुआ बिहार उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में बताया कि वह राउरकेला से सस्ते दामों में खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने ले जा रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सदर पर मु.अ.सं. 188/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।

सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि उक्त अभियुक्त के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें