चंदौली पुलिस ने स्टेशन मास्टर को गोली मारने के मामले दो आरोपी को भेजा जेल

b1a241b588a6
दोनों आरोपी अवैध तमंचा लेकर किसी को गोली मारकर हत्या करने के फिराक में घूम रहे थे 

चन्दौली– थाना मुगलसराय अंतर्गत बीते दिनों स्टेशन मास्टर को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया। स्टेशन मास्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए वांछित दो युवकों को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों युवक रविवार को भी किसी को गोली मारकर हत्या करने के फिराक में घूम रहे थे।


फोटो: मुगलसराय थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कृष्ण कुमार व मनीष सिंह 


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस अपराध पर नियन्त्रण पाने के लिए अपराधियो की नकेल सख्ती से कसने का काम कर रही है। जिसके क्रम में कृष्ण कुमार पुत्र हनुमान मौर्या निवासी जीवनाथपुर संकट मोचन कालोनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली व मनीष सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर को 01 तमंचा 315 बोर के साथ सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेजा गया है।

ज्ञात हो कि मुगलसराय थाने अंतर्गत हमीदपुर गांव के पास सड़क पर दिनांक 21/22.08.2024 को रात्रि 12:30 बजे  स्टेशन मास्टर विरेंद्रर कुमार वर्मा पुत्र अच्छेलाल वर्मा निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को अज्ञात मोटर साइकिल सवार द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसमें वादी मुकदमा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। विवेचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त दोनों युवकों का नाम प्रकाश में आया। पुलिस दोनों की तलाश में थी। जिसकी गिरफ्तारी की गई है।

सर्विलांस एवं स्वाट प्रभारी उ0नि0 आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि रमेश केशरी पुत्र स्व0 लक्ष्मण प्रसाद निवासी ग्राम नरायनपुर भितरी बाजार गांधी चबुतरा के पास थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र 40 वर्ष ने उक्त दोनों युवकों को स्टेशन मास्टर विरेन्दर कुमार को गोली मारने की सुपारी दी थी। जिसपर उक्त दोनों ने स्टेशन मास्टर को गोली मारी थी। अभियुक्त रमेश केशरी को बीते शनिवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कड़ाई से पूछताछ किया तो उक्त दोनों युवकों का नाम प्रकाश में आया। जिसे आज गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *