चंदौली पुलिस ने दो स्कॉर्पियो से 49 किग्रा गांजे के साथ पांच को दबोचा,भेजा जेल

2b1015332772
बरामद गांजे की कीमतं दस लाख रूपये आपकी गई 

 चंदौली,चकिया। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से शनिवार को दो स्कॉर्पियो वाहन से कुल 48 बंडलों में 49.200 किलोग्राम गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।बरामद गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रूपए आंकी गई है।



क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष ने बताया कि मुखबीर और चकिया थाना पुलिस तथा स्वाट/सर्विलांस टीम की मदद से दो स्कॉर्पियो से गांजे की बरामदगी और गांजा तस्कर वैलिस्टर सिंह मोहनिया कैमूर भभुआ बिहार, रोहित कुमार सिंह, व मयंक कुमार सिंह निवासी धनैछा थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार, विवेक किरकेटा निवासी तरगा थाना बासजोर जनपद सिंकडेमा झारखंड, प्रहलाद कुमार निवासी कुर्रा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार की गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गये लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 126/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया गया है।


 पुलिस से पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया है की वे सभी संगठित गिरोह के सदस्य हैं और बराबर पैसा लगाकर राउरकेला उड़ीसा से गांजा खरीद कर अपने वाहनों में बॉक्स बनाकर गेट और डिग्गी में उसे छिपाकर बिहार ले जाते थे।बाद में उसे पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर आसपास के बाजारों में बेंचते और बिचवाते थे। जितना फायदा होता उसे आपस में बांट लेते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें