चंदौली पुलिस ने बिछाया पैनी नजर, नहीं बच पा रहे अपराधी

10 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर को धर दबोचा, भेजा जेल
चंदौली, जनपद की थाना चकिया पुलिस टीम ने लतीफशाह रोड की दूबेपुर मोड से दो गांजा तस्करों के कब्जे से 10.157 किग्रा गांजा बरामद किया. जो बिहार से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऊंचे दामों पर करते थे बिक्री. जिन्हें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के आदेशानुसार जनपद की पुलिस संदिग्ध व्यक्ति,वाहन,मादक पदार्थो के तस्करी, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण, पाने के लिए पैनी नजर बिछाई हुई है. जिस क्रम में लतीफशाह रोड के दूबेपुर मोड से कलेन्द्र कुमार पुत्र इन्द्रदेव सिंह यादव व विकास कुमार पुत्र श्रवण सिंह यादव निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर थाना चैनपुर जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार को 10.157 किग्रा अवैध गांजा के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में दोनों द्वारा बताया गया कि हम लोग बराबर-बराबर पैसा लगाकर आस पास के गांवो से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते है और इकट्ठा करके बंडल तैयार करते है, जिनसे खरीदते है उसका नाम पता हम लोगों को मालूम नही है तथा खऱीदे हुए गांजा को मिर्जापुर ,चुनार होते हुए इलाहाबाद लेकर जाते है जहां उचे दामों पर बेचते है.
इससे जो भी मुनाफा होता है उसे हम लोग आपस मे बराबर बराबर बांट लेते है. उपरोक्त दोनों गांजा तस्करों के विरुद्ध कई आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज पाया गया है.जिनके विरुद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 199/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए मा0 न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसौदिया ने बताया कि थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा दो गांजा तस्करों को 10.157 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.