चंदौली पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान

बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी व्यवस्था
चन्दौली-जनपद में स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा विषेश अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराध और अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग किया गया।
बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही, बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।