चंदौली पुलिस मनचलों पर रखी सतर्क दृष्टि

a5d3fff740de
सकलडीहा में 08 शोहदे गिरफ्तार, लड़कियों को देखकर कस रहे थे फब्तियां 
चंदौली, जिले के थाना सकलडीहा पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 08 शोहदों को अलग अलग स्थानों से रविवार को गिरफ्तार कर लिया. जिनके विरूद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की.

बता दें कि चंदौली पुलिस इन दिनों मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान चलाकर मनचलों पर सतर्क दृष्टि रखी है. लड़कियों को देखकर फब्तियां कसने वालों की खैर नहीं, शोहदे निशाने पर हैं.
इसी क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से 08 शोहदों को गिरफ्तार किया है.
जिनमें रामभरोस पुत्र बंसन्तु, विष्णु दत्त पाण्डेय पुत्र स्व0 सुरेश पाण्डेय, प्रिन्स पाण्डेय पुत्र अरबिन्द पाण्डेय निवासीगण तेनुवट,विरंजन कुमार पुत्र रामसुन्दर राम, धन्नजय राम पुत्र रामसुन्दर राम निवासीगण सकलडीहा अम्बेडकर बस्ती, अशोक कुमार पुत्र परशुराम, दिनेश कुमार पुत्र परशुराम निवासीगण ग्राम बढवलखास, व पिन्टू खान पुत्र राजबली निवासी नोनार है.
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 वरुणेन्द्र राय, उ0नि0 राणा प्रताप यादव, उ0नि0 दिनेश राम, का0 राजेश कुमार मौर्य, का0 अरविन्द सिंह, म0का0 अंकिता, म0का0 रानी यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें