चंदौली: बलुआ पुलिस की फुर्ती, 12 घंटे में चोरी का पर्दाफाश

eb4df29c59a2
 4 चोर गिरफ्तार, 4 बैटरी बरामद

चंदौली जिले के थाना बलुआ पुलिस ने जल निगम की पानी की टंकी से चोरी की घटना मात्र 12 घंटों में सुलझा ली। रात के अंधेरे में हुई चोरी के चारों आरोपी पकड़े गए, उनके कब्जे से चुराई गई चार इस्टर्न कंपनी की बैटरी बरामद हो गईं। 



28-29 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे प्रदुम्न चौहान, जो ग्राम पकरी पक्खोपुर (मरकनिया) की जल निगम टंकी पर चौकीदार हैं, पेट दर्द के कारण घर चले गए। लौटने पर टंकी की लाइट बंद देख शक हुआ, तो जांच में क्लोरिनेशन के लिए लगी चार बैटरी चोरी मिलीं। तहरीर पर मुकदमा 112/26 धारा 303(2) दर्ज कर पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू की।

29 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर मरकनिया नहर पुलिया के पास से चारों आरोपी धर दबोचे गए। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश सिंह, यशवंत सिंह व अन्य ने कार्रवाई की। आरोपी वाराणसी बैटरी बेचने जा रहे थे। 


आरोपी व आपराधिक इतिहास
जीत्तू चौहान (19 वर्ष, सुल्तानपुर, रामनगर, वाराणसी): एक पुराना मामला बबुरी थाने में।
सूरज पटेल (22 वर्ष, फत्तेपुर, अलीनगर, चंदौली): कोई पूर्व इतिहास नहीं।
रजत चौहान (22 वर्ष, ढेलवरिया, जैतपुरा, वाराणसी): तीन मामले, जिसमें चोरी व बबुरी-अदलहट शामिल।
दीपक कुमार (23 वर्ष, दहिया रामनगर, अलीनगर, चंदौली): कोई पूर्व इतिहास नहीं।

पूछताछ में सभी ने टंकी से बैटरी चुराने का कबूल किया। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। 
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,उ0नि0 राजेश सिंह, यशवंत सिंह, का0 सुग्रीव चौरसिया,रि0का0 रविंद्र प्रताप सिंह, अंकित कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें