चंदौली में असलहा के साथ युवक गिरफ्तार

Uncategorized
बना रहा था दबदबा, पुलिस ने भेजा जेल

चंदौली, जनपद के थाना बलुआ पुलिस ने पहाड़पुर निवासी संदीप पुत्र सुरेश को 315 बोर के असलहा व 01 जिंदा कारतूस के साथ रविवार को जमालपुर तिरगावां के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. असलहा लोगों को डराने धमकाने और समाज में अपना दबदबा कायम करने के लिए रखता था.

फोटो: थाना बलुआ में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार संदीप

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है इसी के अनुपालन में थाना बलुआ पुलिस द्वारा गंगा नदी पुल सैदपुर जमालपुर तिरगावां के पास आज चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल हुई है.
पुलिस से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह अवैध असलहा लोगों को डराने धमकाने और समाज में अपना दबदबा कायम करने के लिए रखता हूँ. तमंचा व कारतूस को मैंने बिहार में राह चलते ही एक व्यक्ति से खरीद लिया था. जिसका नाम पता मैं नहीं जानता हूँ. 
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम 
में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, 0उ0नि0 अंनत भार्गव, उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी मारूफपुर, हे0का0 जलभरत यादव, व हे0का0 दीपचन्द्र गिरी थाना बलुआ जनपद चन्दौली थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *