डॉ. भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर प्रवेश द्वार पर दुर्गा माता की फोटो बनाना सरासर गलत – रामचंद्र

a36067ed02aa

कुकृत्य पर रोक लगाए प्रशासन,आंदोलन की चेतावनी 

चन्दौली, जिले के नौगढ़ के बाघी में नवनिर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर प्रवेश द्वार पर दुर्गा माता की फोटो बनाना विवादास्पद बना हुआ है. शनिवार को सायंकाल इसकी सूचना मिलते ही बाबा राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में काफी समर्थक मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. वहीं समर्थकों ने काफी नाराजगी जाहिर किया और कहा कि अगर कल दुर्गा माता के स्थान पर बाबा साहब का फोटो नहीं बनाया जाता है तो वह एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

फोटो: नौगढ़ के बाघी में नवनिर्मित प्रवेश द्वार 

रामचंद्र राम ने बताया कि अम्बेडकर स्मारक स्थल तक जाने के लिए मुख्य मार्ग पर डा० भीम राव अम्बेडकर अमृत सरोवर बाघी नौगढ़ चन्दौली नवनिर्मित प्रवेश द्वार बना है जिसपर बाबा साहब का फोटो न लगाकर दुर्गा माता का फोटो लगा दिया गया है यह सरासर गलत है. जबकि प्रवेश द्वार पर नाम के अनुसार फोटो बाबा साहब की होनी चाहिए. 
अगर शासन प्रशासन के लोग ऐसे कुकृत्य पर रोक लगाकर बाबा साहब डॉ 0 भीम राव अम्बेडकर जी की फोटो नहीं लगवाते है तो भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी. जिसके लिए सारा जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें