चंदौली में तीन सौ गरीबों का बनेगा मुख्यमंत्री आवास

c9762f1d68cb
शीध्र ही चयनित लाभार्थियों का सीएम आवास बनवाने की कवायद होगी शुरू

चन्दौली,सकलडीहा, विकास खण्ड के कुष्ट रोग पीड़ित और दिव्यांगों को भी मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जायेगा। मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक प्रशासन की ओर से विभिन्न कटेगरी के साथ कुल 302 आवास बनाने के लिये लाभार्थियों को चयन करके सूची जिला प्रशासन को भेजा है। शीध्र ही चयनित लाभार्थियों का सीएम आवास बनवाने की कवायद शुरू किया जायेगा।



मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सकलडीहा ब्लॉक में विकास कार्यो गति देने की कवायद शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में बीडीओ केके सिंह के निर्देश पर सचिवों ने विभिन्न वर्ग के गरीब लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराया है। जिसमें 46 बनवासी, 7 नट, दिव्यांगजन में 66 सामान्य वर्ग, 35 अनुसूचित जनजाति, निराश्रित महिला में सामान्य वर्ग के 69 और अनुसूचित में 70, कुष्ट रोग से पीड़ित 7, दैविक आपदा से पीडि़त 2 सहित कुल 136 सामान्य और 166 अनुसूचित वर्ग के लाभार्थियों को मुख्य मंत्री आवास मुहैया कराया जायेगा। 

इस बाबत बीडीओ के के सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विकास खंड के कुल 302 लाभार्थियों को जिला प्रशासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही विभिन्न वर्ग के लोगों को योजना के तहत लाभ दिलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें