चंदौली में नवयुवकों ने पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

चंदौली, जनपद के कमालपुर क्षेत्र अन्तर्गत इनायतपुर में पंचायत भवन परिसर में सकलडीहा पीजी कालेज छात्र संघ महामंत्री राहुल राजभर के नेतृत्व में नवयुवक मंगल दल टीम के युवाओं द्वारा शनिवार को आम ,पीपल ,बरगद ,नीम का पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।
श्री राजभर ने बताया कि वृक्ष हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बचाव होता हैं। वातावरण को शुद्ध बनाने और प्रचण्ड गर्मी से बचने के लिए जनपद के समस्त वासियों को काफी संख्या में वृक्ष लगाना पड़ेगा।आज नवयुवकों द्वारा पीपल, बरगद, नीम, पकड़ी,आम,अमरूद का पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
पौधारोपण करने वालों में दीपक राजभर, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र राजभर, उमेश राजभर, बाली राजभर, विक्की राजभर, अमित गुप्ता रहे।



