Headlines

तेरहवें दिन मिली जलनिगम की क्षतिग्रस्त पाइप

पेयजल की आपूर्ति के लिये आठ ईंच का लगाई गई पाइप

सड़क चौड़ीकरण में जेसीबी से खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थपा कार्य 
चंदौली,
सकलडीहा, चंदौली- सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग चौड़ीकरण में जेसीबी से खोदाई के दौरान जल निगम की भूमिगत पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप नही मिलने पर तेरह दिन से कस्बा सहित आसपास के गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को जेसीबी से खोदाई के दौरानक्षतिग्रस्त भूमिगत पाइप पता चलन कर्मियो ने राहत की सास ली और दो- दो जेसीबी मशीन लगाकर नया पाइप डालने की कवायद तेज कर दिया।


फोटो: जेसीबी से टिमिलपुर में क्षतिग्रस्त पाइप से लिकेज पानी को बाहर निकालते हुए विभागीय कर्मी


टिमिलपुर से सकलडीहा सधन तिराहा तक सड़क की चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान जल निगम की भूमिगत जल निगम की पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में बीते तेरह दिनों से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। वर्षो पुरानी पाइप लाइन का मैप नहीं होने के कारण जल जीवन मिशन और जल निगम विभाग के कर्मचारी परेशान थे।

शनिवार को सुबह जेसीबी से खोदाई के दौरान पाइप लाइन मिलने से कर्मियों ने राहत की सांस लिया। दो दो जेसीबी लगाकर नया पाइप लाइन विछाने का कार्य शुरू कर दिया। इस बाबत एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप का पता चल गया है। जेसीबी लगाकर नया पाइप लाइन लगाया जा रहा है। देर रात तक पाइप जोड़ने का कार्य किया जायेगा। संभवतः कस्बा में रविवार को देर शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *