चंदौली जिले के थाना चकिया क्षेत्र के एक गांव में बीते महीने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। वादी पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी विकास कुमार पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम जलीलपुर पड़ाव, थाना मुगलसराय, चन्दौली को गुरुवार को पूर्वाह्न 10:10 बजे सिकन्दरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को थाना चकिया में एक पिता द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री 13 अगस्त को करीब दोपहर 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रमणि यादव और कांस्टेबल उद्देश्य सिंह शामिल रहे।