चंदौली में बढ़ते तापमान के दृष्टिगत रेड अलर्ट

cfcf9960bf25
सभी अस्पतालों पर हाई अलर्ट, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियाँ तेज

चंदौली में बढ़ते तापमान के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) युगल किशोर राय के निर्देश पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर हाई अलर्ट लगाया गया है और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।



जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं ताकि लंबी प्रतीक्षा से बचा जा सके; भीड़ को देखते हुए इंतज़ार का समय कम करने के उपाय लागू किये गए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में पंखे, कूलर और आवश्यक जगहों पर एसी लगाए गए हैं तथा इमरजेंसी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। ओआरएस काउंटर बनाए गए हैं और सभी मरीजों को निःशुल्क ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीएमओ युगल किशोर राय ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर के बाहर न निकलें। विशेषकर छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएँ और बुजुर्ग घर पर रहें। यदि निकलना जरूरी हो तो पूरा शरीर ढककर रखें और खाली पेट बाहर न जाएँ।

 प्रशासन ने निम्न सावधानियाँ अपनाने को कहा है: तरल पदार्थ अधिक पियें और नियमित अंतराल पर पानी लेते रहें; मांस, मछली तथा तले-भुने मसालेदार भोजन से फिलहाल परहेज़ करें; बाहर जाने पर साथ में ठंडा पानी रखें और प्यास लगते ही तुरंत पानी पियें ताकि डिहाइड्रेशन न हो।

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नज़दीकी अस्पताल या निर्धारित हेल्पलाइन से संपर्क करें। नागरिकों से सहयोग की भी अपील की गई है ताकि गर्मी से होने वाली परेशानियाँ और गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएँ रोकी जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें