चंदौली में भरभरा कर गिरा मजदूर का आशियाना, प्रशासन से मुआवजे की मांग

fa4f84abd4ca
चंदौली, सकलडीहा । सकलडीहा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा ओनावल में बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे आशा देवी पत्नि सदानंद राम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई व्यक्ति नहीं था। इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई है। मगर खाने पीने से लेकर दिनचर्या में प्रयोग होने वाली सभी आवश्यक सामग्री मलबे में दब कर नष्ट हो गई है।


फोटो, ओनावल गांव में बारिश से गिरे हुए मकान के पास खड़ा मजदूर का परिवार

वही मजदूर के परिवार का कहना है कि इस माह में हो रही झमाझम बारिश के कारण हमारा आशियाना गिरकर ध्वस्त हो गया। जिसमें हमारे गृहस्थी के सारे सामान दब गए हैं। अब हम सभी के जीकोपार्जन की कोई भी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। अब तो खाने के लिए भी लाले पड़ गये।

आपको बताते चलें कि सावन माह के प्रारंभ से ही लगातार क्षेत्र में बारिश हो रही है। वहीं कहीं कहीं पर लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है। कहीं कहीं तो मकान भी बारिश के कारण गिरकर ध्वस्त हो जा रहे हैं। वहीं शासन द्वारा बाढ़ क्षेत्र की व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 

इसी के साथ बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन करते हुए अधिकारियों द्वारा उचित प्रबंध करने का निर्देश भी प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें