चंदौली में भाजपाइयों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Uncategorized
सेवा पखवारा का आयोजन कर पार्टी के विचार व प्रधानमंत्री के विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक किया चर्चा 

चंदौली, जनपद में भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन को केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस दौरान सेवा पखवारा का आयोजन कर पार्टी के विचार व प्रधानमंत्री के विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिसके क्रम में धानापुर पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश तिवारी के आवास पर बघरी गांव में भी जन्मदिन मनाया गया।
 


इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा है आज देश तेजी से विकास की ओर चल रहा है।पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी से लोग शामिल हो रहे है।आज गांवो में विकास की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।गांवो में मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है।कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यता अभियान में ईमानदारी पूर्वक से लग जाए।

भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता को आगे आना होगा।तभी देश को मजबूत व ताकतवर बनाया जा सकता है।भाजपा की नीतियों व सोच को देखते हुए आम जनमानस खुले मन से पार्टी का सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सतीश पांडेय, अनिल पांडेय, गुड्डू सिंह, अंशुमान सिंह,संतोष मौर्या, राधेश्याम सिंह, मन्नू सिंह, सुजीत, सरोज पासवान, बड़े हुसैन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *