60 दिन के पौधरोपण अभियान में अब तक 135 फलदार वृक्ष लगाये
चंदौली,धीना। राहुल एजुकेशनल ग्रुप मुंबई के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक पौधरोपण अभियान के तहत बीसवे दिन कपसिया गांव में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आम ,पीपल,बरगद के पौधे लगाकर पौधरोपण किया गया। वहीं मौके पर उपस्थित लोगों से संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया।
समिति सचिव मृत्युंजय सिंह दीपु ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की जरूरत है। वृक्ष धरा के सबसे सुंदर आभूषण है।इसे लगाना बचाना हमारी आपकी समाज में हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।पेड़ पौधों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन हवा मिलता है।अब तक 60 दिन पौधरोपण अभियान में 135 फलदार, वृक्ष लगाए गए।यह अभियान अभी 40 दिनों तक चलाया जाएगा।
इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सिंगल सिंह बाबा,पप्पू सिंह, पचकी सिंह, प्रमोद सिंह आदि लोग रहे।