चंदौली में लगेगा वृहद ऋण वितरण मेला

819a6b97821c
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना ब्याज के 5 लाख का कर्ज 

चंदौली में युवा उद्यमियों के लिए ब्याज-मुक्त वृहद ऋण मेला नियामताबाद ब्लॉक परिसर में 20 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लगेगा। जहाँ 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध होगा। यह ऋण मेला उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ आयोजित राज्य स्तरीय वृहद ऋण वितरण शिविर का हिस्सा है। इस आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने दी।

फोटो। उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसाय स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता देना है। शिविर में लाभार्थी उत्पादों के स्टॉल भी लगेंगे। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।
इसके साथ ही, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, रेडियो और टीवी चैनलों के माध्यम से किया जाएगा। लाभार्थियों को सीएम युवा मोबाइल ऐप से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
आवेदन कर्ताओं को साथ में आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र व उसकी फोटो कापी आदि लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें