चंदौली यातायात पुलिस ने 378 वाहनों का किया चालान

d63911a09c56
5.06 लाख रूपये अधिरोपित किया जुर्माना 

वाराणसी से बिना परमिट व बिना फिटनेस पर आ रहे ऑटो का भी किया जा रहा चालान

चंदौली। यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 02 दिवस में कुल 378 वाहनों का चालान करते हुए 5,06,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया।



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उलंघन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी है जिसके क्रम में दिनांक 28 व 29अगस्त 24 को अभियान चलाकर कुल 378 वाहनों का चालान करते हुए 5,06000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।

यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले पर दो दिवस में कुल 296 वाहनों का चालान किया गया है और 5,06000 रूपये का जुर्माना अधिरोपीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *